अदानी निजी कंपनियों पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप, चीचली में कांग्रेस का शंखनाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चीचली / सोनभद्र। चीचली, पनौरा, बसुवारी, पोखरिया और शसनीय गांवों में निजी कंपनियों द्वारा आदिवासियों की जमीन औने-पौने दाम में खरीदने और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को चीचली गांव में AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयाग जोन प्रभारी वरुण चौधरी ने आदिवासियों के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासियों की जमीन पर गिद्ध दृष्टि डालना बंद किया जाए। यह जमीन आदिवासियों के पुरखों की है, किसी पूंजीपति की जागीर नहीं।
वरुण चौधरी ने कहा कि अडानी और अदावा जैसी कंपनियों के साथ मिलकर आदिवासियों को डराना-धमकाना और कौड़ियों के भाव पुश्तैनी जमीन छीनना बंद हो। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है और कांग्रेस एक इंच जमीन भी पूंजीपतियों के हाथ में नहीं जाने देगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को सड़क से संसद तक ले जाया जाएगा।
उन्होंने गांवों में मोबाइल नेटवर्क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर भी नाराजगी जताई।
चौपाल के दौरान आदिवासियों ने उत्पीड़न और सुविधाओं के अभाव की पीड़ा बताई। इस दौरान कई युवा आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, मतदाता सूची पुनरीक्षण और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव कर्मचंद विंद, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, कौशलेश पाठक, दया शंकर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष उदय पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?