सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना करमा में जनशिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने थाना चोपन एवं अनपरा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर जनसुनवाई की। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय बनाकर किया जाए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र – पुलिस विभाग : 10, राजस्व विभाग : 232
आज प्राप्त प्रार्थना पत्र – पुलिस विभाग : 14 (12 का मौके पर निस्तारण), राजस्व विभाग : 71 (133 का मौके पर निस्तारण)
शेष प्रकरणों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए।







