युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव : डॉ. अपर्णा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शक्तिनगर / सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में शुक्रवार को “विकसित भारत क्विज 2026” का आयोजन किया गया।
क्विज में 100 स्वयंसेवकों सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया और ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर देकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वरिष्ठ प्राध्यापिका (IRPM) डॉ. अपर्णा त्रिपाठी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण का प्रमुख स्रोत है और विकसित भारत की नींव है। भारत युवाओं का देश है, इसलिए विकसित भारत का लक्ष्य यहां आसानी से संभव है।
मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. आनंद प्रिया सिंह ने युवा शक्ति के समक्ष चुनौतियों पर विचार रखे और सूचना क्रांति के दौर में सफलता के सुझाव दिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार पांडेय ने विकसित भारत क्विज की ऑनलाइन प्रक्रिया की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटेलाल प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभाकर लाल ने किया। डॉ. ओम प्रकाश यादव और डॉ. रजनीकांत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उज्जवल, नीरज, पंकज, पूनम, खुशबू, प्रभा, दीपांजलि, विवेक, आशुतोष, राहुल सोनी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?