प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर दलित महिलाओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा, ग्राम पंचायत सरईगढ़ निवासी प्रार्थिनी रीता देवी पत्नी सुरेश राम व अन्य ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं और पुश्तैनी समय से मौजा सोनबरसा में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर निवास कर रही हैं।
महिलाओं का आरोप है कि उन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि गांव के सम्पन्न और भूमिधर व्यक्तियों को आवास मिल चुका है। प्रार्थिनीगण ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान यादव जाति से होने के कारण अपनी जाति के अपात्र लोगों का आवास स्वीकृत करा दिया है, जिससे भूमिहीन, गरीब व बेसहारा महिलाएं जो वास्तव में पात्र हैं, वंचित रह गई हैं।
महिलाओं ने प्रकरण की जांच कराकर पात्र अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रीता, किरण, सुनीता, शिवकुमारी, राधिका, शशिकला देवी, पूजा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?