नौगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत, एक झुलसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लेडहां जंगल में गुरुवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सभी भैंसें शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाडो (कांटा) गांव निवासी विक्रमा यादव की बताई गई हैं।

जानकारी के अनुसार, विक्रमा यादव करीब 30 भैंसों को लेकर लेडहां जंगल में चराने गए थे। शाम के समय बारिश होने लगी तो उन्होंने भैंसों को जंगल में बनाए गए अस्थायी बाड़े (अडार) में बांध दिया। इसी दौरान रिमझिम बारिश के बीच अचानक तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी अमर चंद्र वर्मा तथा पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में मृत भैंसों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई।

एसडीएम अमर चंद्र वर्मा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक को हुए नुकसान के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शासन की ओर से निर्धारित प्रावधानों के तहत मृत भैंसों के एवज में विक्रमा यादव को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?