घर में सेंध लगाकर उड़ाए थे जेवर, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

संवाददाता – गौरव पाण्डेय O- घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जेवरात किए बरामद रामगढ़ (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पन्नूगंज पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – गौरव पाण्डेय

O- घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जेवरात किए बरामद

रामगढ़ (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पन्नूगंज पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी पायल और एक सोने का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि मामले में चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव निवासी जिरवंती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर दो जोड़ी पायल, एक सोने का लॉकेट और नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर तेलाड़ी मोड़ के पास से दीपक कुमार (25) निवासी पन्नूगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस मामले का खुलासा स्थानीय पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?