अमित मिश्रा
O- सड़क हादसा, सड़क पर बिछ गई खुशियां; पत्नी जिंदगी की जंग लड़ रही
O- सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दंपति किसी कार्य से जा रहे थे तभी सुकृत क्षेत्र में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।






