महिला थाना प्रभारी ने निभाया मानवता का फर्ज, बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला थाना प्रभारी ने बीमार महिला की मदद की। जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नी राकेश उपाध्याय, निवासी मेहुड़ीकला, स्टेशन के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज राखी बांधकर मायके से ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान धर्मशाला चौक के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए पुलिस फोर्स की मदद से महिला को जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। घटना की सूचना पर प्रियंका के देवर रुपेश उपाध्याय भी जिला अस्पताल पहुंचे। महिला का उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों ने महिला थाना प्रभारी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?