सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या का इंस्टॉलेशन सेरेमनी नगर के होटल देव अर्जुन में आयोजित किया गया, जिसमें नई टीम का गठन किया गया।
कार्यक्रम की चीफ गेस्ट प्रिया नारायण रहीं तथा मदर क्लब रेनूकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, सचिव नीलू अग्रवाल, आईएसओ कीर्ति द्विवेदी, कोषाध्यक्ष परनिता सिंह, संपादक दीपा मेहता सहित मधुलिका अग्रवाल, प्रियंका केशरी, शालिनी केशरी, शिल्पी केशरी, भारती गुप्ता, प्रकाश कौर, फेंरकीं कौर, स्नेहील अग्रवाल, जयप्रीत कौर, मोनली अग्रवाल, सविता अग्रवाल, स्तुति अग्रहरी, शालिनी चौरसिया समेत अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।






