सोनभद्र। जनपद की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जनपद में समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर आला अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। विपक्षी नेताओं का फोन तक नहीं उठाते। किसान खाद और विद्युत से परेशान है, नौजवान, व्यापारी की कोई सुनवाई नहीं हो रही। यदि सुनवाई नहीं हुई तो सपा जन आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि घोरावल विधानसभा में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं, किसान सिंचाई नहीं कर पा रहा, शिकायत के बाद भी बदले नहीं जा रहे। भाजपा के इशारे पर अधिकारी चल रहे हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






