एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्राओं ने प्रतिभा किया प्रदर्शन, मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई

सोनभद्र। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विद्यालय को कोऑर्डिनेटर रिचा पांडेय और शिक्षक अर्चना द्विवेदी, पुष्पलता वर्मा, पल्लवी सिन्हा, किरण कुशवाहा, निगम सिंह पटेल, गुंजन द्विवेदी, ममता श्रीवास्तव के सहयोग से सजाया गया।
प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?