म्योरपुर, सोनभद्र। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को म्योरपुर कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में तिरंगे झंडे लहराए गए, जिसमें देशप्रेम और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, शांति और एकता का संदेश दिया। युवाओं ने झंडे लगाकर बाइक जुलूस भी निकाला। इसी तरह काचन और किरवानी में भी जुलूस निकाला गया।सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस दौरान मो. अयूब, मो. वकील, मो. शमीम, मो. रफीक, सिराजुद्दीन, मो. सलीम, बेलाल अहमद, सलमान अली, मो. जसीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






