Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

मासूम आर्यन हत्याकांड की फिर सुलगी चिंगारी, बेटे के हत्यारोपी के परिजनों पर मां को सरेआम पीटने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – गौरव पाण्डेय

O- मार्च में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की निर्मम हत्या से दहला था सोनभद्र, अब पीड़ित परिवार पर हमले के बाद कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

रामगढ़ (सोनभद्र)। जिले के रामगढ़ (पन्नूगंज) क्षेत्र में चर्चित आर्यन गुप्ता हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मृतक बालक की मां पर कथित हमले ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। आरोप है कि बेटे के हत्या आरोपी के परिजनों ने पीड़ित महिला को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ कस्बे के कसारी गांव निवासी अर्चना देवी, पत्नी राजू गुप्ता, शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में थीं। आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या के आरोपी दिवाकर गुप्ता के परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को सरेआम दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

क्या था आर्यन हत्याकांड?

गौरतलब है कि 12 मार्च 2026 को रामगढ़ बाजार में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि पड़ोसी दिवाकर गुप्ता ने पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। उस समय इस जघन्य हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और मामला राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना को हत्या का कारण बताया था।

फिर बढ़ा तनाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। अब पीड़ित परिवार की महिला पर हुए हमले ने इस विवाद को फिर से भड़का दिया है। क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस थाना प्रभारी श्री निवास पाण्डेय  का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?