सोनभद्र। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर में त्यौहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की प्रतीक राखी बांधी और सुखी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने रक्षाबंधन के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।
प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्यौहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का संदेश देता है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और सम्मान की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, शिक्षिकाएं साधना पांडे, शिखा, आकांक्षा मोदनवाल, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, सुनीता सोनी, सीता पांडे, अनीता सोनी उपस्थित रहीं।






