चकिया के बिशेशपुर भरदुआँ में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा सांसद ने  , एसडीएम पर पक्षपात करने का लगया आरोप

सोनभद्र समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने चकिया विधानसभा के ग्राम बिशेशपुर भरदुआँ में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि दलित, पिछड़े और आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा लगभग सौ सालों से जोती-बोई जा रही जमीन को नौगढ़ एसडीएम ने दूसरे व्यक्ति के नाम बताया और उसे छोड़ने का दबाव बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि वे सोच रहे थे कि एसडीएम वन अधिकार कानून के तहत उन्हें पट्टा देंगे। लेकिन बात न बनने पर एसडीएम व अन्य लोगों ने मिलकर वन विभाग और पुलिस विभाग को बुलवाकर जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई शुरू करवा दी और बुलडोजर से घर गिराने लगे। विरोध करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा डंडा चलाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वहीं दूसरी ओर नौगढ़ ब्लॉक में सैकड़ों एकड़ जमीन पर वन विभाग, पुलिस विभाग और एसडीएम की मिलीभगत से प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर पक्के मकान बना लिए हैं और खेती कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कार्रवाई केवल दलित, गरीब और आदिवासियों पर ही की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सन् 2000 से 2004 तक भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद सैकड़ों गरीब, दलित और आदिवासी घर-द्वार छोड़कर नक्सली गतिविधियों से जुड़ गए थे। आज फिर वही स्थिति पैदा की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जनपद में उभ्भा कांड भी इसी तरह की जमीन विवाद पर हुआ था, जिसमें लगभग पांच साल पहले एक दिन में 11 आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी गई और पीड़ितों को “यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी” का आश्वासन दिया गया।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?