अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने किया 101 पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पीडीए पेड़ लगाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

सोनभद्र । शुक्रवार को घोरावल विधानसभा के दुरह क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसही-अमलौधा (कड़िया अठाईस) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 101 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के स्नातक एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा रहे।
वरिष्ठ नेताओं में उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर पटेल, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जिला सचिव अजय यादव, वरिष्ठ नेता बरकत अली, पूर्व प्रधान उमेश पाल, जिला सचिव रामेश्वर भाई पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मजदूर सभा आजाद राय, प्रदेश सचिव मजदूर सभा राम सुधार मौर्य, जोन प्रभारी छोटेलाल यादव, नेता अंशुमन यादव, भोला सिंह पटेल ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान घूरे कोल ने की तथा संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा समाजवादी पार्टी राजेश कुमार गौंड ने किया।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि आने वाला समय परिवर्तन का है। वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब सभी परेशान हैं। किसान खाद, बिजली, पानी को लेकर परेशान है, नौजवान रोजगार को लेकर परेशान है और गरीब महंगाई से जूझ रहा है। ऐसी परिस्थिति में समाजवादी पार्टी ही गरीबों, मजलूमों, नौजवानों, महिलाओं और संविधान की रक्षा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर डाका डालने वाली सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने की जरूरत है। साथ ही पीडीए पेड़ लगाओ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?