खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले में खेत की मेड़ (सीमा विवाद) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला किया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया गया।

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रमेश पुत्र कन्हई ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान पीड़ित के बड़े भाई राजेश पर जानलेवा हमला किया गया तथा उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

पीड़ित पक्ष ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रॉबर्ट्सगंज पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।