सड़क के बीच फंसा ट्रेलर, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थित रनटोला के पास गुरुवार सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच आड़ा-तिरछा फंस गया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार बीजपुर से रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रेलर सुबह करीब 7 बजे रनटोला के पास नियंत्रण खो बैठा और सड़क के बीच में ही फंस गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने के कारण म्योरपुर और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों मजदूर समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके। वहीं यात्रियों, स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन की मदद से करीब 11 बजे ट्रेलर को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।अरविंद, आनंददेव, प्रशांत दुबे, मुकेश, शाह मोहम्मद, राजकुमार, बबई व अन्य ग्रामीणों ने रनटोला क्षेत्र में सड़क की पुलिया को ऊंचा करने तथा सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि संकरी सड़क और पुलिया की वजह से इस स्थान पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?