किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, दुपट्टे से लटकता मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में किशोरी का शव घर के अंदर बांस के बडेर के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। यदि जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ Express भारत की अपील : यदि किसी व्यक्ति में आत्महत्या के विचार या गंभीर मानसिक संकट के संकेत दिखाई दें, तो उन्हें अकेला न छोड़ें और परिवार, भरोसेमंद लोगों या स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से तुरंत सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?