इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या ने कैंसर पीड़ित के परिवार को दी आर्थिक सहायता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सामाजिक सेवा की मिसाल इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की महिलाए

सोनभद्र । इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज, आर्या की महिलाओं द्वारा सोमवार को नगर स्थित रामलीला मैदान बांके बिहारी मंदिर परिसर में कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्लब की ओर से धनराशि पीड़ित के परिवार के सदस्य को सौंपी गई।
क्लब अध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने बताया कि क्लब हमेशा जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक तंगी मरीज और उसके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी को ध्यान में रखकर क्लब ने यह सहायता राशि उपलब्ध कराई है, ताकि मरीज के उपचार में कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूजा गहरी, आईएसओ कीर्ति त्रिवेदी, संपादक दीपा मेहता सहित मधुलिका अग्रवाल, रिकी जलान, रीतु जयसवाल, अनिता गुप्ता, बीना गुप्ता समेत क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

1515
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?