एनटीपीसी आवास में लाखों की चोरी, बंद मकान में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात उड़ाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बीजपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

बीजपुर (सोनभद्र) । जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास में रहने वाले वन विभाग के रेंजर पंकज सिंह 12 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर खिड़की के नीचे बने वेंटिलेशन को तोड़कर मकान के भीतर घुस गए। अगले दिन जब वह लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी सहित अन्य स्थानों से कीमती सामान गायब मिला।

पीड़ित मुकेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चोर घर से करीब 35 हजार रुपये नकद, चांदी के पांच सिक्के, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां, अन्य कीमती जेवरात, करीब 20 साड़ियां, पांच कोट-पैंट तथा पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

1515
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?