आवारा कुत्तों से बचते-बचाते बावली में गिरा हिरण, डूबकर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वन विभाग ने शव निकाला, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया जाएगा

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर रेंज के गड़िया गांव में सोमवार दोपहर एक हिरण की बावली में डूबने से हुई मौत हो गई। जंगल से भटककर गांव पहुंचे हिरण का आवारा कुत्तों के झुंड ने पीछा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्तों से घिरने पर जान बचाने के लिए हिरण भागा और ग्रामीण विनय के खेत में बनी सरकारी बावली में जा गिरा। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। गहरी बावली में गिरने से डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर म्योरपुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद हिरण को बावली से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। रेंजर जबर सिंह यादव ने बताया कि शव को रेंज कार्यालय लाया गया है।  सुबह पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नियमानुसार शव को दफनाया जाएगा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?