लायंस क्लब राबर्ट्सगंज ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए 11 फलदार पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सदस्य दया सिंह बोले- घर के आसपास वृक्ष जरूर लगाएं, पर्यावरण को शुद्ध बनाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर 11 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर लायन दया सिंह, लायन किशोरी सिंह, लायन विमल अग्रवाल व सुभाष ने पौधरोपण किया।
लायन दया सिंह ने कहा, “पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए घर के आसपास वृक्ष अवश्य लगाएं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।”
लायन किशोरी सिंह व लायन विमल अग्रवाल ने कहा, “सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास के लिए यह अनिवार्य है, लेकिन जितने वृक्ष काटे जा रहे हैं, उसके दस गुना वृक्ष लगाए जाने चाहिए। पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसको संरक्षित करने के लिए सदैव वृक्ष लगाएं व उसकी सुरक्षा करें।”
सदस्यों ने जनसामान्य से अपील की कि आइये हम सब मिलकर पेड़ लगायें, धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ पर्यावरण बनायें। क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?