सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी में गुरुवार शाम सोन नदी में डूबने से एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम गमगीन माहौल में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बूटन पुत्र अक्षय निषाद (06 वर्ष) निवासी ग्राम पिंडारी गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ लोगों के साथ सोन नदी किनारे मछली मारने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह नदी के गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ती और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम के निधन की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सोन नदी के कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और तेज बहाव होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?