जीपीडीपी और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दी गई जानकारी
दुद्धी, सोनभद्र । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक परिसर दुद्धी के सभागार हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण में पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) और पीडीपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया क्या है और ग्राम विकास योजना से जुड़े कार्यों को किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। साथ ही ग्राम सभा द्वारा जीपीडीपी का निर्माण और ग्राम पंचायत को गुणवत्तापूर्ण बनाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की। मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार दुबे ने ई-ग्राम स्वराज्य पोर्टल पर वर्ष 2026-27 के लिए हुए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विकास योजना की प्रक्रिया प्रवाह, कार्यक्षमता और नई विशेषताओं के बारे में बताया। प्रक्रिया प्रवाह के 8 बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में लगभग 60 लोगों ने प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित:
मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद, मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार दुबे, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक मानसी, चंदन कुमार, राजीव कुमार, गौरव, हीराल, सूरजदेव, अंजु, कु. सरिका, कुरागिनी, सुधा, कु. सुनीता, शिवानी, पूनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





