संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुई चर्चा, जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा

IMG 20261025 WA0005
IMG 20261025 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं सोनभद्र की प्रवासी प्रभारी पूजा बिंद का रविवार को जनपद सोनभद्र आगमन हुआ। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने की।
बैठक में पिछड़े वर्ग के उत्थान, समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पूजा बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पार्टी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रबुद्धजनों के सुझावों के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाना है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा समाज के प्रबुद्धजनों और आम जनमानस के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, शिवनाथ जायसवाल, संजय केशरी, रामकेश पाल, प्रेम पटेल, सुनीता पांडेय, जगदीश मौर्या, रामनिवास तोमर, विवेक तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?