12 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाला जुलुस सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले ड्राइवरों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के समस्त ड्राइवर बंधु आए दिन सड़क दुर्घटनाओं व अन्य घटनाओं के समय मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं उत्पीड़न का शिकार होते हैं। राजमार्गों पर छोटी गाड़ियों व अन्य लोगों द्वारा ड्राइवरों को परेशान किया जाता है, जिससे उनके सम्मान व सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो रहा है।
उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारियों ने ड्राइवर समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक संरक्षण हेतु 12 सूत्रीय मांगें रखीं:
प्रमुख मांगें सड़क दुर्घटनाओं के समय ड्राइवरों के साथ मारपीट रोकने हेतु विशेष सुरक्षा कानून लागू किया जाए।, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर बड़ी गाड़ियों के लिए सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह व शौचालय की व्यवस्था हो।, 55 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ड्राइवरों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।, दुर्घटना में मृत्यु पर ₹20 लाख, अंगभंग पर ₹5 लाख व इलाज हेतु ₹5 लाख की सरकारी सहायता मिले।, आवास योजना के तहत ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा निशुल्क हो।, ड्राइवरों को “द्वितीय सैनिक” का दर्जा दिया जाए।, राजमार्गों पर उत्पीड़न व अवैध वसूली पर रोक लगे।, भारी वाहन लाइसेंस का शुल्क कम किया जाए।, प्रत्येक वर्ष “ड्राइवर दिवस” घोषित किया जाए, प्रदेश के बाहर कार्यरत ड्राइवरों को सुरक्षा व न्यूनतम वेतन सुनिश्चित हो।, वाहन मालिकों को “ऑथोरिटी लेटर” देना अनिवार्य किया जाए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ड्राइवर उपस्थित रहे।





