रूबी प्रसाद बोलीं- नगर में विकास कार्यों को दी जा रही तेज गति, गुणवत्ता से न हो समझौता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वार्ड नंबर 21 में सीसी रोड का नपा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, सुंदरीकरण के दिए निर्देश

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वार्ड 21 में बेलिया से नई बस्ती मुख्य मार्ग तक का सीसी रोड पंचायत राज्य वित्त 25-26 योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने गुरुवार को लोकार्पण करते हुए निरीक्षण किया और सुंदरीकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी से गति दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड 21 उरमौरा दक्षिणी में बेलिया से नई बस्ती मुख्य मार्ग के सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि आम जनमानस की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके बाद लोकार्पण कर मार्ग को जनता के लिए खोल दिया गया।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड के सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित इलाकों के विकास कार्यों को लेकर भी बजट के अनुसार कार्य करने के लिए संबंधित को अवगत करा दिया गया है। सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसे देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मंगाकर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद मुकेश कुमार सिंह, अनवर अली, अमित दुबे, सुजीत कुमार, संत सोनी, बिमलेश, राम विलास आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?