ग्रामीण इलाको में जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुन करे निस्तारण: एएसपी ऑपरेशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के नक्सल प्रभावित जनपद में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गई नक्सल समन्वय गोष्ठी, सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर हुई विस्तृत चर्चा हुई।

पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद पुलिस, पीएसी, अन्य संबंधित विभागों तथा सीमावर्ती जनपद मीरजापुर एवं चन्दौली से आये अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गोष्ठी के दौरान नक्सली गतिविधियों एवं संभावित संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, विभिन्न जनपदों एवं सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नियमित रूप से कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान संचालित किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कराया जाए तथा ग्रामीणों के साथ सतत संवाद स्थापित कर उन्हें किसी के बहकावे में न आने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने हेतु जागरूक किया जाए।

गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने एवं जनसहभागिता बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ0 शैलेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई राणा प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई महेन्द्र प्रताप यादव, कम्पनी कमाण्डर 48वीं आईआर वाहिनी मनोज कुमार सहित जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?