बच्चों में रचनात्मकता व स्वास्थ्य दोनों जरूरी, दांतों की देखभाल के बताए सही तरीके:डॉ. विभा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विन्ध्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी उरमौरा में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, बच्चों ने योगा व कला का किया प्रदर्शन

सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी, उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में मंगलवार को समर कैंप का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केजीएमयू लखनऊ के प्रोफेसर एवं दंत विशेषज्ञ डॉ. विभा सिंह एवं प्रो. अजय सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने योगा, मेडिटेशन तथा कई तरह के मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। मुख्य अतिथि डॉ. विभा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दांतों की सुरक्षा हेतु देखभाल के सही तरीके बताए एवं हाइजीन संबंधी बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी जरूरी है।
समर कैंप में बच्चों ने अपनी कला को पत्थर के टुकड़ों पर तथा कोलाज के माध्यम से प्रदर्शित किया। अतिथि द्वय ने बच्चों की कला की सराहना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम में डॉ. अंजली विक्रम सिंह, कंचन, चंचल, रिया, शालिनी तथा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?