उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही 52 किलो गांजे की खेप पकड़ी, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र में चोपन पुलिस का बड़ा एक्शन

चोपन (सोनभद्र)। जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तड़के वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व ऑपरेशन के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चोपन पुलिस के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा लगातार अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में शुक्रवार तड़के करीब 3:15 बजे करगरा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 6 बोरियों में भरा कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे की खेप उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम, निवासी गडेडियेनपुरवा, थाना एकौना, जिला श्रावस्ती (उम्र 28 वर्ष)

फरार आरोपी

  • शशांक उर्फ राहुल मिश्रा, निवासी केशवापुर, श्रावस्ती
  • उदय प्रसाद मेहता, निवासी हजारीबाग, झारखंड

बरामदगी

  • 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
  • टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ 9293
  • ₹2740 नकद
  • 01 मोबाइल फोन

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि पकड़ी गई खेप की अंतरराज्यीय स्तर पर सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?