अभाविप का हुंकार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

निजी स्कूलों की मनमानी फीस व किताबों के कारोबार पर रोक की मांग

अमित मिश्रा

विभाग संयोजक सौरभ सिंह बोले- RTE का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं, कार्रवाई न हुई तो होगा वृहद आंदोलन

सोनभद्र। जिले में व्याप्त विभिन्न शैक्षिक अनियमितता एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता व शैक्षिक भ्रष्टाचार के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन अपने यहां एवं उनके द्वारा तय की गई एक निश्चित दुकानों से ही किताबें व ड्रेस खरीदने का दबाव अभिभावकों पर बनाते हैं, जो भारत सरकार के नियमों के विरुद्ध है। ऐसे विद्यालयों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
अभाविप ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21A के तहत निजी स्कूलों में RTE की 25% सीटें वंचित बच्चों के लिए आरक्षित हैं। लेकिन ज्यादातर महंगी फीस लेने वाले स्कूल इसका अनुपालन नहीं कर रहे। इसका शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए और जिले के 25% पात्र विद्यार्थियों की सूची सार्वजनिक की जाए।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के विद्यालय अगली कक्षा में प्रवेश के समय वार्षिक फीस के नाम पर मनमानी तरीके से एडमिशन फीस एकमुश्त लेते हैं। इस पर रोक लगाकर फीस का मानक तय किया जाए। एलकेजी की किताबों का शुल्क 3000 से 4000 रुपए, कक्षा 1 से 5 तक 4500 से 6000 रुपए और कक्षा 6 से 8 तक 6000 से 7000 रुपए तक लिया जा रहा है। NCERT की जगह निजी प्रकाशन की पुस्तकें चलाई जा रही हैं।
एडमिशन फीस 2000 से 18000 रुपए तक और वार्षिक फीस 1000 से 20000 रुपए तक वसूली जा रही है। निजी स्कूलों के लिए शुल्क निर्धारण व फीस वृद्धि रोकने के लिए कठोर नियम बनाने की मांग की गई।
अभाविप ने कहा कि जिले में कई विद्यालय बिना मानक व बिना मान्यता के चल रहे हैं। सहायता प्राप्त कॉलेजों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों से अवैध फीस वसूली हो रही है। इन पर कार्रवाई की जाए।
विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन सभी विषयों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो अभाविप वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक ललितेश मिश्र, प्रांत सह संयोजक राहुल जलान, मृगांक दुबे, राज सिंह, अभय सिंह, आशुतोष मोदनवाल, विश्वजीत, सिद्धार्थ, हर्ष, सक्षम, शिवम, नीतीश आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?