जनगणना 2027 को लेकर नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में कार्यशाला, छात्रों को स्व गणना के लिए किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन स्व गणना प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विकास मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राहुल सिंह रहे। उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं घर बैठे जनगणना स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने घर एवं परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व गणना की प्रक्रिया छात्रों को डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ती है और इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी छात्रों से स्व गणना अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राहुल सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से स्व गणना की पूरी प्रक्रिया को सरल और सहज भाषा में समझाया, ताकि छात्र स्वयं इस प्रक्रिया को आसानी से पूर्ण कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?