सोनभद्र। सोमवार को विकास खण्ड चतरा पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम के अंतर्गत मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने की।
इस अवसर पर इफको के प्रतिनिधि अवनीश पाण्डेय ने नैनो यूरिया, नैनो डी. ए. पी. एवं सागरिका का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। आजीविका मिशन से बी.एम.एम. अर्चना सिंह ने महिलाओं को विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पशुपालन विभाग के खण्ड पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने नस्ल सुधार, मकरी पालन, कुक्कुट पालन, निःशुल्क टीकाकरण की जानकारी दी।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह ने राजकीय कृषि बीज वितरण, सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, परंपरागत कृषि विकास की योजना, पराली प्रबंधन के बारे में बताया। अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या ने पी एम प्रणाम योजना के बारे में जानकारी दी। अपर कृषि रक्षा अधिकारी नन्द किशोर मौर्य नेआई पी एम के बारे में विस्तार से कृषकों को अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया।






