शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
अभियुक्त नदीम खान पुत्र मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि उसने 14 दिसंबर को रायगढ़ दानेपारा लाल टंकी के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस प्रकार की चोरी की घटनाएँ पूर्व में भी करता रहा है और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा रखता है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कमल नयन दूबे, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, उ0नि0 रंजीत कुमार, का0 सत्यम सरोज और का0 अमृत लाल शामिल थे।

Leave a Comment

1359
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?