अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा परासपानी मार्ग पर रविवार की तड़के सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना क्षेत्र मुट्ठीगंज निवासी संतोष मिश्रा जो वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रैक्टर से हाथीनाला की तरफ जा रहे थे कि चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा परासपानी मार्ग रविवार की तड़के सुबह 4:20 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसके घायल होने की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने घायल संतोष मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?