मिशन शक्ति: शक्तिनगर पुलिस ने महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा रविवार को जनचौपाल का आयोजन कर स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे और चौकी प्रभारी बीना जितेंद्र सरोज ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता कार्यक्रम, महिला सहायता हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं को अपनी सुरक्षा, अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में अवगत कराया गया।
शक्तिनगर पुलिस ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर आगे आने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?