सवर्ण आर्मी सोनभद्र की बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O जंतर-मंतर पर   22-02-26 के धरने की तैयारियों पर हुई चर्चा

सोनभद्र। रविवार को सवर्ण आर्मी सोनभद्र के ग्राम सभा गोठानी, टोला गायघाट में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यता कार्यक्रम और 22-02-26 को जंतर-मंतर पर आयोजित धरने के प्रदर्शन की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में जिला संयोजक कमला कांत त्रिपाठी के सौजन्य से आयोजित की गई थी, जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक दुबे और जिला महासचिव बम बम दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार चौबे, ग्राम अध्यक्ष गायघाट ज्ञानेंद्र सिंह, ग्राम महा सचिव मान सिंह और ब्लॉक सचिव राम नारायण सिंह को नियुक्त किया गया। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव बम बम दुबे ने किया और समापन जिला उपाध्यक्ष बृज किशोर पांडे ने वीर भोग्या वसुन्धरा के आह्वान के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?