पौष पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मीरजापुर। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर.पी. सिंह ने सम्पूर्ण धाम परिसर का भ्रमण और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित सम्पूर्ण विंध्य धाम परिसर का भ्रमण और निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नई और पुरानी वीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, मंदिर और गंगा घाट को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के किये गये पुख्ता इंतेजामों का आकलन किया।

पुलिस महानिरीक्षक ने श्रद्धालुओं से वार्ता की और उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?