शौच के लिए गई किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ओबरा थाना क्षेत्र का मामला,

0 मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में सीओ ओबरा ने बताया कि एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है,प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज लिया गया है और खुलासे के लिए दो टीम गठित की गयी है , जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान जगह पाकर तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मजदूरी का काम करती है। आरोपियों में से एक युवक पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है, जो पेशे से राजमिस्त्री है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


वही इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार अमित कुमार ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर मामला दर्ज कर टीम गठित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?