अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह रविवार को अपनी मौसेरी बहन और अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही तब गांव के ही दो युवक उसके साथ बलात्कार किया और गहना, रुपया और मोबाइल की छिनैती कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। मामला प्रकाश में आते ही सनसनी मच गई वही डरी सहमी पीड़िता ने घटना के तीसरे दिन थाना पहुंच कर दो नामदज व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
थाना चोपन अंतर्गत एक गांव की रहनेवाली एक 28 वर्षीय विवाहिता ने दो नामदज व्यक्तियों पर आरोप लगाया हुए बताया कि बीते रविवार को मैं अपनी एक वर्षीय बेटी को गोंद में लिए हुए और अपनी मौसी की नाबालिक बेटी के साथ बाजार से 9000 रुपया निकलवाने के बाद अपने घर वापस जा रही थी कि थाना चोपन क्षेत्र में समय करीब शाम 6.00 बजे दो व्यक्ति जग्गू भारती और सिकंदर भारती ने मेरी अबोध बेटी को गोद से छीन कर हटा दिया और मेरी मौसेरी नाबालिक छोटी बहन के सामने ही जबरदस्ती मेरा बारी-बारी से बलात्कार किया और मेरा रुपया पैसा ,कीपैड मोबाइल ,सोने का फोफी, चांदी का सिकड़ भी छीन कर ले गए तथा जाते-जाते धमकी देते गए की किसी से घटना के बारे में बताओगी तो तुम्हें जान से मार देंगे । विपक्षियों की धमकी से डरी सहमी पीड़िता ने घटना के तीसरे दिन बीते बुधवार को थाना चोपन पहुंच कर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है ।
वही पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान दोनों नामदज व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ मारपीट भी किया गया जिससे मेरे चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी है ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मे नही है अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।







