ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक,हुई मौत 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त में जुटी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव के चइना टोला रेलवे पुलिया पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । जहां स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव के चईनाटोला में स्थित रेलवे पुलिया पर एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिसमें मृतक शव का ट्रेन के चपेट में आने से सिर धड़ से अलग हो गया जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं सूचना पाकर मौके पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया जा रहा है ।


इस मामले पर थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि एक मानसिक विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35 वर्ष थी जिसकी ट्रेन से कट कर मौत हो गई है । अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?