नारी शक्ति : जिले की बेटी ने कोरियोग्राफी में लहराया परचम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- बॉबी रावत ने कोरियोग्राफी में जिले का किया नाम रोशन

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। प्रतिभाशाली बेटी बॉबी रावत इन दिनों कोरियोग्राफी की दुनिया में सुर्खियों में हैं। उन्होंने बनारस, असम, पीलीभीत, सीरसागंज, प्रयागराज और दिल्ली सहित कई शहरों में भारतनाट्यम और फोक डांस की प्रस्तुतियाँ कर अपने हुनर का परचम लहराया है।

बॉबी रावत को कई स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव, बनारस में अपनी कला का प्रदर्शन किया और असम सरकार द्वारा भी सम्मानित हुईं। हाल ही में प्रयागराज के संत जोसेफ कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उनकी टीम की सराहना की गई।भावुक होकर बॉबी रावत ने बताया कि बचपन में ही मेरी मां इस दुनिया को छोड़ गई थीं। मेरी परवरिश नाना-नानी और मामा लोगों ने की। मेरी सफलता का श्रेय मैं अपने नाना जी भगवान रावत को देती हूँ, जिनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। मेरी मामी शांति एक्का ने इस मार्ग में मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन किया।बॉबी की खासियत है कि वे लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य को मिलाकर अनोखी प्रस्तुतियाँ तैयार करती हैं। विंढमगंज की यह बेटी आज अपनी मेहनत, लगन और संस्कारों से सोनभद्र का नाम देशभर में रोशन कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?