क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण की मांग तेज : सपा सांसद छोटेलाल खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डीएमएफ से सड़क निर्माण कराने को सांसद ने डीएम को सौंपा पत्र

सोनभद्र। जिले की जर्जर सड़कों की हालत को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने गंभीर चिंता जताई है। सांसद ने बताया कि ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों और टूटी सड़कें लोगों की परेशानी का कारण बन रही हैं।

इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा, जिसमें तत्काल सड़क मरम्मत और नवीनीकरण कार्य कराने की मांग की गई।

सांसद ने कहा कि –

  • बकरीहवां से बीजपुर मेन मार्ग, जो पीडब्ल्यूडी से निर्मित है, उसका तत्काल नवीनीकरण कराया जाए।
  • औड़ी मोड़ से शक्तिनगर मार्ग की हालत इतनी खराब है कि “सड़क में गड्ढ़ा है या गड्ढ़े में सड़क” जैसी स्थिति हो गई है, इसका भी सुधार होना चाहिए।
  • कोन से कचनरवा मार्ग का भी शीघ्र नवीनीकरण आवश्यक है।

सांसद खरवार ने जोर देते हुए कहा कि इन कार्यों को डीएमएफ फंड से पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिले और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जानें बचाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?