शिक्षक संघ दुद्धी इकाई की कार्यकारिणी का गठन, भोलानाथ अग्रहरि बने अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दुद्धी की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को धूमधाम से हुआ। चुनाव प्रक्रिया BRC प्रांगण व सभागार हाल में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें दो सौ से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव में भोलानाथ अग्रहरि को अध्यक्ष और लोकपति वर्मा को मंत्री पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं, जितेंद्र चौबे को संरक्षक, मोहम्मद आजम खां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवदत्त पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा बृजेश कुमार मौर्य को संयुक्त मंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित हुए।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व ब्लॉक अध्यक्ष चोपन राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम में जिला संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित चौबे, शशांक चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार यादव, बिहारी लाल, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी चंद्रजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर धर्मेंद्र यादव और चोपन ब्लॉक मंत्री अरविंद कुमार चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई।

भारी बारिश के बावजूद प्रांगण शिक्षकों से खचाखच भरा रहा। राकेश शर्मा, शशिकांत, मधुरानी मसीह, सुशील, आरती धर्मशिला, सविता गुप्ता, मीरा यादव, शैलेश मोहन, विवेक शांडिल्य, निरंजन, आनंद त्रिपाठी, देवी प्रसाद, वरुण यादव, रविकांत, अखंड प्रताप, प्रशांत सिंह, रामसूरत वेश, विजय यादव, योगेंद्र यादव, उज्जवल मौर्य, लल्लूराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

मंच संचालन जितेंद्र चौबे और अविनाश ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?