नौगढ़ में कूड़ा रजवाहा माइनर नहर बनी कूड़ेदान,किसानों को नहीं मिल पा रहा सिंचाई का पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे से होकर बहने वाली रजवाहा माइनर नहर की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सफाई न होने के कारण यह नहर अब कूड़े और झाड़ियों से भर चुकी है। स्थिति यह हो गई है कि नहर का अस्तित्व तक मिटता नजर आ रहा है।

बारिश के दौरान कूड़े से यह माइनर ओवरफ्लो हो जाती है, जिससे बाजार, दुकानों और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा हर साल फाइलों में सफाई का दावा तो किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। माइनर की सफाई न होने से अब खेतों तक पानी पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

महीनों से कूड़े, झाड़-झंखाड़ और घास से ढकी माइनर नहर अब खुद क्षतिग्रस्त हो रही है। कहीं-कहीं तो झाड़ियों ने इतना घना रूप ले लिया है कि यह पहचानना भी मुश्किल हो गया है कि वहाँ कोई नहर है। खेतों की सिंचाई ठप हो गई है, और माइनर में सिर्फ कचरे का ढेर नजर आता है।

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं — क्या माइनर की सफाई नियमित नहीं होनी चाहिए? क्या यह नहर सिर्फ कूड़ेदान बनकर रह जाएगी? यदि समय रहते सफाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में यह माइनर पूरी तरह से नष्ट हो सकती है, जिसका सीधा असर खेती और जनजीवन पर पड़ेगा।

अब देखना यह है कि क्या सिंचाई विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देता है, या फिर यह माइनर कागजों में ही बहती रहेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?