राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री श्याम पाठक के नेतृत्व में डाला स्थित शहीद स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। स्वच्छता अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ। स्वच्छता है, तो स्वस्थता है। हर घर, हर गली, हर शहर स्वच्छ हो।
स्वच्छ भारत, सुंदर भारत। एक कदम स्वच्छता की ओर, मिलकर करें देश को स्वच्छ और सुंदर।


वही प्रकाश चौधरी ने बतया अभियान को गांव गांव और शहर के गली तक पहुंचने और अमल में लाना चाहिए ताकि हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ रहें।


इस मौके पर विनय, अनमोल,अमन अग्रहरि, प्रकाश, आदर्श केसरी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?