सेवाकुंज आश्रम में छात्रा वास का नवीन सत्र प्रारंभ एवं रानी दुर्गावती कौशल विकास प्रशिक्षण समापन समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन का वितरण किया गया

प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी -मनी राम पाल

बभनी (सोनभद्र)। सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में रविवार को छात्रावास का नवीन सत्र प्रारंभ एवं रानी दुर्गावती कौसल विकास प्रशिक्षण समापन समारोह का हुआ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सुन्दरकाण्ड से प्रारम्भ हुआ इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मचासीन अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।इसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने अपने अनुभव को साक्षा किया। छात्राओं ने विभिन्न जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीराम पाल अखिल भारतीय जनजातिय सम्पर्क प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम ने कहा कि वनवासियों के विकास के लिए सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ तरह तरह के आयोजन एवं कार्यक्रम करता रहता है।

जनजातीय विकास का कार्यक्रम सर्व समाज से सहयोग लेकर किया जाता है। प्रशिक्षण देकर छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का काम सेवाकुंज आश्रम कर रहा है। संस्थान शिक्षा , स्वास्थ्य, जन-जागरूकता,के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। जनजातीय समाज को मजबूत और जागरूक करने का काम संस्थान कर रहा है। जिससे आदिवासी संस्कृति एवं पारम्परिक लोककलाओं का संरक्षण किया जा सके। अतिथियों द्वारा कौसल विकास प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 32 छात्राओं को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में तीन महीने से छात्राओं कम्प्यूटर, सिलाई,एंव ब्युटिसियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।कार्यक्रम में पुनीत लाल विभाग संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, देवनारायण सिंह खरवार जिला उपाध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान, दुर्गावती देवी, रामविचार टेकाम जनजातीय सुरक्षामंच प्रान्त संयोजक ,भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित दीपनारायण सिंह, राम प्रकाश पाण्डेय, अमरदेव पाण्डेय,डा आर एन सिंह, केन्द्र प्रमुख मिथलेश सिंह,डा लाल जी सुमन,राकेश कुमार झा, रामविचार टेकाम, सहित अतिथि सामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?