सी एस पाण्डेय
विभिन्न बूथों पर किया पौध रोपण
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के विभिन्न बूथों पर पौध रोपण मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा के अगुवाई में मण्डल के सभी बूथों पर पौध रोपण कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान मन की बात कार्यक्रम भी सुना गया भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने बताया कि पुर्व से निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया साथ ही डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रत्येक बूथ पर दस दस पौध रोपण बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में किया गया।श्री गुप्ता ने चपकी बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।बाद मे ग्रामीणों के साथ पौध रोपण भी किया।इस दौरान
सुषमा सिंह गोड़ जिला पंचायत सदस्य, दीपचंद केशरी ,चन्द्रप्रताप, राममहेश, प्रेमचन्द्र गुप्ता,राकेश कुमार केशरी उर्फ हनुमान, सत्यनारायण तिवारी ,गंभीर सिंह,त्रिभुवन सिंह खरवार,अरुण सिंह खरवार ,जदुवीर सिंह खरवार सामिल रहे।







