भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन के लिए अंग्रेजों से लड़ गए : जाटव आरपी गौतम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । रामगढ़ क्षेत्र के सिल्थम पटना में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन अंजनी पटेल (जिलाध्यक्ष अपना दल एस) के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि नेम सिंह बहेलिया राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच, व प्रमुख वक्ता मिर्जापुर छानबे विधायक रिंकी कोल उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी. गौतम व विशिष्टअतिथि गण भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर, दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जी जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया था, एक नई दिशा देने का काम किया है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने 25 साल से भी कम उम्र की आयु में राष्ट्र के नाम अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था भगवान एक इंसान थे इंसान से भगवान बनने का उनका जो संघर्ष था, उन्होंने जल जंगल जमीन पर जो अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपनी मुहिम को इतना तेज किया कि अंग्रेज सरकार को पीछे हटना पड़ा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपना दल एस ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बना करके जाटव समाज, दलित समाज का पूरे प्रदेश में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपना दल एस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूरे प्रदेश और देश में दलित, आदिवासी, पिछड़े समाज की सदैव आवाज उठाती है। और बहन अनुप्रिया पटेल जी सामाजिक न्याय और परिवर्तन की सदैव बात करती है।
वहीं विशिष्ट अतिथि नेम सिंह बहेलिया (राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच), ने कहा कि,भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के नेता थे जो आदिवासी समाज के हक और अधिकार के लड़ाई लड़ी, किसी क्रम में अपना बैलेंस प्रत्येक वर्ष के बाद इस वर्ष भी भगवान बिरसा मुंडा जी का जयंती रूप में मना रही है और सोनभद्र के आयोजन समिति को बधाई देता हूं।
वही मिर्जापुर विधायक रिंकी कोल ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनसे सीखने की जरूरत है जिस प्रकार से उन्होंने अपने 25 वर्ष की आयु में ही अपने आदिवासी समाज की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जिस प्रकार अपने प्राणों का आहूति दी थी। वे एक प्रेरणा के स्रोत हैं हम सभी को सीखना चाहिए, और अपना दल एस पूरे प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, आने वाले पंचायत चुनाव में हमारे सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे।
वही सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे ने कहा कि प्रदेश की अपना दल एस एक ऐसी पार्टी है जो पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज, दलित समाज पिछड़े समाज की आवाज उठाने का काम करती है। हमारी पार्टी कभी धर्म और जाती की राजनीति नहीं करती है, हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की बात करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष सोनभद्र अंजनी पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम और राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच नेम सिंह बहेलिया और 96 विधायक रिंकी कोल का आगमन सोनभद्र के लिए सौभाग्य है और भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उपस्थित जन समूह का अभिवादन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव मुकेश पटेल तरंग व राजकुमार बौद्ध ने किया ।

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में, राष्ट्रीय कार्यकरणीय सदस्य दिनेश बीयार , राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच, ज्यूतनारायण पटेल , पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु , प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक कुमार पांडे प्रदेश सचिव युवा मंच अभिषेक पटेल प्रदेश सचिव विधि मंच विवेक पांडे प्रदेश कार्यकारी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह प्रदेश सचिव संख्यक मंच महताब आलम , जिला उपाध्यक्ष गण सुरजीत पटेल, विनोद यादव,  अरुण पटेल प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र प्रवीण त्रिपाठी,
जिला सचिव गण बाबूराम पटेल, श्याम सुंदर पटेल, विजय पटेल सतीश पटेल, राकेश पटेल, रामधनी पटेल, पूर्व जिला सचिव गण वीरेंद्र पटेल, इंदल पाल, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल, अंशु तिवारी, धर्मराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?